पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के खाज...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के खाजेकलां थाना और चौक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकिं छापेमारी की भनक मिलते ही तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। हालांकि गिरफ्तार हुए तीन अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौथे अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी कुख्यात सुपारी किलर मोहम्मद राजा और मेहंदीगंज थाना क्षेत्र निवासी कुख्यात अपराधी राजा कुमार के रूप में की है। गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 4 मोबाइल, ₹7000 नगद के अलावे एक बाइक भी बरामद किया है।

मामले में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि बीते 21 जुलाई को राहुल राय को मोहम्मद राजा ने ही गोली मारकर हत्या की थी। वही गिरफ्तार राजा कुमार कांड को अंजाम देने के वक्त बाइक चला रहा था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात सुपारी किलर है और यह पैसे लेकर सुपारी किलिंग के वारदात को अंजाम देते हैं। साथ ही बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब तक कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। राहुल राय हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मौके पर एएसपी मनीष कुमार बताया कि दो अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संघन छापेमारी की जा रही है। वही एक साथ चार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।



