नालंदा (न्यूज सिटी)। मिले गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कतरीसराय थाना के बिलारी गांव में छापेमारी कर 1020 बोतल अंग्रेजी शरा...
नालंदा (न्यूज सिटी)। मिले गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कतरीसराय थाना के बिलारी गांव में छापेमारी कर 1020 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार हुए है। गिरफ्तार हुए धंधेबाज मुख्य धंधेबाज का बहनोई बताया जा रहा हैं।
गिरफ्तार युवक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र को गोपालबाद गांव निवासी स्व. नागो प्रसाद का पुत्र संजय प्रसाद है। गिरफ्तार युवक की मानें तो वह रक्षा बंधन के मौके पर पत्नी को उसके मायके लेकर आया था। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साला श्याम नारायण सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार और नरेश प्रसाद का पुत्र मंटू कुमार फरार हो गया।
मामले में उत्पाद विभाग के दारोगा अरुण कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके से 452 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया। जबकि मुख्य धंधेबाज समेत दो कार्रवाई की भनक पाकर फरार होने में सफल रहे।



