पटना (न्यूज सिटी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई से जांच कराने को लेकर की माँग विभिन्न संस्था और सुशांत के ...
पटना (न्यूज सिटी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई से जांच कराने को लेकर की माँग विभिन्न संस्था और सुशांत के परिवार लगातार कर रहे थे। वही इसके बाद बिहार सरकार ने जांच के लिए बिहार पुलिस के अधिकारियों को मुंबई भेजा गया था। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने नई चाल के तहत जाँच करने मुंबई गयी बिहार पुलिस को किसी तरह के सहयोग नही कर रही हैं। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों में वयाप्त आक्रोश हैं और लगातार राज्य सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वही बिहार की नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की रात सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बबलू से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच तकरीबन 10 मिनट तक बात हुई, जिसमें नीतीश कुमार ने सुशांत मामले पर नीरज बबलू से पूरा अपडेट लिया था।
इस दौरान नीरज बबलू ने सीएम से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार सीबीआई जांच की सिफारिश के मूड में था। पहले सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग नहीं चाहता था, लेकिन पटना के सिटी एसपी को मुंबई में जबरन क्वारंटीन करने के बाद दिवंगत परिवार ने सीबीआई जांच को लेकर बिहार सरकार से सिफारिश का आग्रह करने का मन बनाया था।



