पटना (न्यूज सिटी)। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही बिहार में पहले से कोरोना का तांड़व मचा हुआ हैं तो ...
पटना (न्यूज सिटी)। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही बिहार में पहले से कोरोना का तांड़व मचा हुआ हैं तो दूसरी ओर बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इस बीच मौसम विभाग ने 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले दो दिनों में पटना समेत सूबे के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है।
पिछले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में चक्रवाती हवा का दवाब बना हुआ है। लेकिन यह 24 घंटे के अंदर अपने वर्तमान स्थिति से उत्तर दिशा की ओर करवट फेर सकती हैं, जिससे बिहार में बारिश होने के आसार बने होंगे।



