सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। दिल्ली मेट्रो सेवा वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बीते 04 महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ी। हालांकि दिल्ली मेट्र...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। दिल्ली मेट्रो सेवा वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बीते 04 महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ी। हालांकि दिल्ली मेट्रो आगामी कुछ सप्ताह में रफ्तार भर सकती है। इसको लेकर केंद्र सरकार अगले एक-दो सप्ताह में मेट्रो संचालन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसका संकेत केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है। उनका कहना है कि मेट्रो संचालन को लेकर सरकार अगले 02 सप्ताह में फैसला लेगी कि क्या मेट्रो चलाना उचित रहेगा या नहीं? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो संचालन की अनुमति मिली तो भी आम मुसाफिर उसमें यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह इशारा भी किया है कि 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो परिचालन को हरी झंडी दी जा सकती है। मेट्रो संचालन को लेकर मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) पर काम चल रहा है।
बता दे कि लॉक डाउन के कारण बीते 22 मार्च से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपनी सेवाएं ठप कर दी थी। अब चार महीने के बाद DMRC का घाटा 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा को चुका है। पिछले दिनों खबर भी आई थी कि उसके पास कर्ज की ईएमआइ के पैसे तक नहीं हैं।
हालांकि मेट्रो का परिचालन होता है तो ये हो सकती हैं संभावित शर्तें :---
- आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा।
- यात्रा के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा।
- शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
- खासी और सर्दी-जुकाम की स्थिति में मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश ही नहीं मिलेगा।



