हज़ारीबाग (न्यूज़ सिटी)। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी घटना प्रकाश में आ रही हैं, जहाँ सड़क हादसे में एक साथ पिता, पुत्र और पुत्री की दर्द...
हज़ारीबाग (न्यूज़ सिटी)। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी घटना प्रकाश में आ रही हैं, जहाँ सड़क हादसे में एक साथ पिता, पुत्र और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सबों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कटकमसांडी के पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता, पुत्र और पुत्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। वही स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।



