Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव पर की कार्रवाई, पद से हटाया

पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली विपक्ष के घेरे में है, जिस कारण से विभाग पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। अफसरो...


पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली विपक्ष के घेरे में है, जिस कारण से विभाग पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी विपक्ष ने सरकार के ऊपर कई बार हमला बोला है।






https://youtu.be/pRVUYDspChE




वही बिहार में विवेकानंद ठाकुर को स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के पद पर सेवानिवृत्ति प्राप्त होने के बाद उन्हें एक साल के लिए संविदा पर कार्य कर रहे थे। जिसके बाद आज विवेकानंद ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया।





मामले में विभाग के अवर सचिव सिधेश्वर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटना हाईकोर्ट से जुड़े एक मामले को लेकर विवेकानंद ठाकुर पर कार्रवाई की गई और उनकी संविदा को समाप्त कर दिया गया।






https://youtu.be/j0cZbNDEULw




बता दें कि विवेकानंद ठाकुर की सेवानिवृत्त होने के बाद 01 फरवरी 2020 से एक साल के लिए संविदा के आधार पर नियोजित कर सेवा अवधि का विस्तार दिया गया था। कोरोना संकट के बीच यह पहला मामला है जिसमें किसी अधिकारी पर कार्रवाई की गई गयी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now