पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑ...
पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला बोल दिया है। हालांकि इस घटना में धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, राजेश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लगभग 2 कर्बाइन और पिस्टल के साथ अपराधी लैस थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।हालांकि अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गंभीर हालत में घायल हुए तीन व्यक्ति को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जबकिं एक व्यक्ति की स्पॉट डेड हो गयी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। फिलहाल अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर हमला क्यों किया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है?



