पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरहट्टा मोड़ स्थित गाँधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पटना साहिब में डोर...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरहट्टा मोड़ स्थित गाँधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पटना साहिब में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत किया। आम आदमी पार्टी पटना साहिब विधानसभा में चुनाव की तैयारी जोर शोर से कर रही है। आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राय जय कृष्णा रोड, हमाम, मित्तन घाट, पंदरीवा लेन, गुजरी बाजार, बौली, आदि मुहल्लो में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। अभियान का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि " इस बार दिल्ली का काम की राजनीति मॉडल बिहार में लाना है और बिहार से भ्रष्टाचार, गरीबी और अशिक्षा दूर करना है। बिहार में दिल्ली के जैसा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, मुफ्त बिजली पानी देने वाली सरकार बिहार में भी क़ायम करना है।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा युसुफ, अभिषेक यादव, साधु शरण चौधरी, अविनाश सिन्हा, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, विनय चौधरी, रोहित सिन्हा, राजेंद्र कुमार, उज्जवल यादव, इरशाद हुसैन, सनोज यादव, निवास यादव, आकाश कुमार, अमित पाण्डेय, रोहित, दीपक, विनय आदि मौजूद रहे।



