Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रहे तैयार, बिहार में बड़े पैमाने पर होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर्स की बहाली

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में विधानसभा चुनाव की आगाज हो चुकी है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हैं। वही ...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में विधानसभा चुनाव की आगाज हो चुकी है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हैं। वही युवाओं को लुभावने के लिए राज्य सरकार ने कई सारी नौकरियां भेंट करने वाली है।





मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सभी अंचलों में लगभग 2136 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की बहाल करने की योजना राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही है। इसके लिए पद पर समिति ने भी पद सृजन का काम मंजूर कर दिया है। बहाली को लेकर कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। लंबे कोरोना संक्रमण और लॉक डॉउन के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बहाली के प्रक्रिया तुरंत ही शुरू कर दी जाएगी।






https://youtu.be/j0cZbNDEULw




बताया जाता है कि कंप्यूटर ऑपरेटरों के नए पद सृजित होने के बाद इन्हें खासकर अंचलों में बनने वाले आधुनिक रिकॉर्ड रूम में काम करने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक रिकॉर्ड रूम यह डाटा केंद्र में कम से कम चार ऑपरेटर बहाल किए जाएंगे। वही नवनियुक्त ऑपरेटर ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, जमीन का अपडेटेड नक्शा, आरटीपीएस आदि का काम देखेंगे। रिकॉर्ड रूम से जमीन संबंधी दस्तावेजों को डिजिटल प्रारूप में सुरक्षित रखा जाएगा। खतियान की सॉफ्ट कॉपी भी इसी डिजिटल रिकॉर्ड रूम में रहेगी। खतियान का सारा अपडेट रिकॉर्ड रखा जाएगा, जहां से दस्तावेजों का नकल प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। सभी ऑपरेटरों के वेतन पर 66.64 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।






https://youtu.be/pRVUYDspChE




बिहार में पहले चरण में 426 अंचलों में यह रिकॉर्ड रूम बनाने का काम चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 163 अंचलों में रिकॉर्ड रूम सह डाटा केंद्र के निर्माण के पैसे भेज दिए गए हैं। प्रत्येक अंचल में 27. 20 लाख जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए दिए गए हैं। भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने सभी जिलाधिकारियों को इन डिजिटल रिकॉर्ड रूम के निर्माण के लिए पैसे भी भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक 134 अंचलों में डाटा केंद्र के निर्माण का काम पूरा भी हो गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now