पटना (न्यूज़ सिटी )। बिहार के पथ निर्माण मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि देश में आज से एक नये युग का सूत्रपात हु...
पटना (न्यूज़ सिटी )। बिहार के पथ निर्माण मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि देश में आज से एक नये युग का सूत्रपात हुआ। पीढ़ियों से जिस मुहूर्त का था इंतजार- आज सपना हुआ साकार।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने आज यहां कहा यह मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। अयोध्या की पवित्र भूमि को नमन जिसने तमाम विभाजनकारी ताकतों का खात्मा कर सबों को एक सूत्र में पिरोया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो संकल्प किया उसे आज पूरा किया।

सन 1991 में श्री मोदी ने अपनी अयोध्या यात्रा में कहा था -अब श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए ही अयोध्या आऊँगा। प्रधान मंत्री श्री मोदी का आज का उदबोधन भारतीय सभ्यता और संस्कृति को जोड़ने का संदेश है जिसे देशवासियों को आत्मसात करने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि सही मायने में कहा जाए तो देश में रामराज स्थापित हुआ। ऐसा राज, जिसमें सबका कल्याण निहित है। भगवान श्री राम समस्त प्राणियों का कल्याण करनेवाले हैं। वे करुणा निधान हैं। उनकी कृपा से आदमी ही नहीं, पाषाण भी तर जाता है।



