पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। महाकाल युवा संगठन के द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य शिलान्यास के अतिपावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम कंगन घ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। महाकाल युवा संगठन के द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य शिलान्यास के अतिपावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम कंगन घाट झाउगंज पटना सिटी में आयोजित किया गया।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन पुरोहित आचार्य ऋषिराज मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम के रामदरबार की पूजा अर्चना और शंखनाद से किया गया। और श्रधालुओ के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू बाटकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्री रामभक्तो ने 751 शुद्ध घी के दीए की मदद से प्रभू श्री राम के बड़ा सा आकृति बनाकर हाथों में धनुष बाण देकर जय श्री राम लिखा गया।
यह मनोरम भगवान श्री राम की आकृति भक्तो के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे कंगन घाट को भक्तो ने भगवा ध्वज से भरकर रामराज्य की कल्पना को साकार करने का काम किया। इसमें मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विक्रम शाह जी शामिल हुए ।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में ऋषिकेश कुमार, कन्हाई पटेल , शम्भु सैगल , अखिल भारती,शत्रु हन कुमार ,हिमांशु सिन्हा, करन कुमार ,राज मेहता, रीतेश पटेल एवम अविनाश कपूर इत्यादि ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।



