Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हिंदुस्तान लीवर और आईटीसी के कार्यालय में लगी आग, लाखों का सामान जल कर राख

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर और आईटीसी के बंद कार्यालय में आग लग गयी। जिससे कार्यालय ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर और आईटीसी के बंद कार्यालय में आग लग गयी। जिससे कार्यालय में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। वही आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।









बताया जाता है कि 4 मंजिला मकान के तीसरे तल्ले पर हिंदुस्तान लीवर और आईटीसी का कार्यालय है। देर शाम बंद कार्यालय से आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात कहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now