पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। भगवान श्री राम जी के जन्म स्थान अयोध्या में श्री राम जी की भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम देश के यशस्वी...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। भगवान श्री राम जी के जन्म स्थान अयोध्या में श्री राम जी की भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर गाय घाट स्थित ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर में भी विशेष रूप से भगवान राम सहित राम दरबार का श्रृंगार एवं आरती किया गया। इसमें 151 दीप प्रज्वलित कर खुशी भी प्रकट किया गया।
इसमें श्री गौरी शंकर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री जितेन्द्र शास्त्री जी और तारकेश्वर झा जी ने राम दरबार की पूजा और आरती उतारी थी। इस अवसर पर श्री गौरी शंकर मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री विश्वनाथ चौधरी, सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार,नितिन अभिषेक, संजय कुमार,चुन्नू चद्रवंशी, विनय केशरी,पंकज कुमार, राजेंद्र यादव,

शंकर चौधरी,नवीन कुमार सिन्हा एवं अन्य भक्तगण में गुंजन कुमार, गौरव कुमार, सौरव कुमार श्रीवास्तव,यश कुमार कंठ,शम्भू नाथ, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, शुभम राज साहू, छोटू कुमार आदि लोगो ने उपस्थित हो कार्यक्रम में शामिल थे।



