Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : गंगा में छलांग लगाकर युवक ने की खुदकुशी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचाई घाट पर आज देर शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी घाट...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचाई घाट पर आज देर शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और एसडीआरएस की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश में जुट गई है। हालांकि अबतक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। गंगा में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली मोहल्ला निवासी राजकुमार के रूप में की गई है। हालांकि राजकुमार ने किस कारण से गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी की, इसका काऱण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है।









वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर मिरचाई घाट पर आया और दोस्त को घाट पर ही 5 मिनट ठहरने की बात कह कर वह घाट के पास लगे पीपा पुल पर जा चढ़ा और देखते ही देखते उसने गंगा में छलांग लगा दी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now