Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में सभी सरकारी अस्पतालों में प्लाज्मा डोनेट करने की व्यवस्था कराए मुख्यमंत्री : शारीफ रंगरेज

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने बिहार में एम्स के अलावा पीएमसीएच, एनएमसीएच, रेड क्रॉस एवं अन्य सरकारी...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने बिहार में एम्स के अलावा पीएमसीएच, एनएमसीएच, रेड क्रॉस एवं अन्य सरकारी अस्पतालो में प्लाज़्मा डोनेट करने की व्यवस्था कराने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है।









श्री रंगरेज ने कहा है प्लाज्मा के बिना बहुत तेजी से मरीजो की मौत हो रही है, अगर मरीज को प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए डोनर मिला भी जाता है तो उसे प्लाज़मा निकालने के लिए बहुत परेशानी झेलना पड़ता है। पटना के एम्स अस्पताल, जहाँ सिर्फ एम्स के मरीज को डोनर से प्लाज़्मा लेकर दिया जा रहा है। प्राइवेट अस्पताल में जो मरीज को प्लाज़्मा की बेहद जरूरत है, उन्हें एम्स में अगर कोई डोनर जाता है कि हमारा प्लाज़्मा निकाल कर मुझे दे दे। जिससे मैं अपने मरीज की जान बचा सकू। ऐसी हालत में एम्स अस्पताल उन्हें प्लाज्मा निकाल कर देने में इनकार कर देती है। जिसके कारण उसके प्लाज्मा डोनेट करने वाले डोनर के होने के बाद भी अपने मरीज से हाथ धोना पड़ता है।






https://youtu.be/GODR8hJrxrU




बिहार में सिर्फ और सिर्फ प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए मात्र एक एम्स अस्पताल है, जहाँ ये सुविधा है। मगर इस सुविधा में सिर्फ VIP को दी जा रही है। एम्स में अगर कोई डोनर अपने मरीज के लिए प्लाज़्मा चाहिए और मैं डोनेट करने के लिए प्लाज़्मा तैयार हूं तो इसके बाद भी सरकार की अनुमति नही होने की बात करके वहाँ से भगा दिया जाता है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जीतने तेजी के बिहार के कोरोना के मरीज की मौत हो रही है, उसके बाद भी सरकार अपनी आँख बंद रखी हुई है। अभी तक स्वास्थ्य मंत्री ने एक भी प्लाज़मा डोनेट करने के लिए बिहार के अन्य अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नही कराई है। जिससे प्लाज़्मा की कमी से कोरोना मरीज की मौत ना हो। सरकार को सबसे पहले प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए सरकारी अस्पतालों को आदेश देना चाहिए जिससे प्लाज़्मा के कमी से कोरोना मरीज मरने से बच सके।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now