Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गायघाट स्थित गांधी सेतु पर नए सीढ़ी के निर्माण पर आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने गायघाट के समीप बैरियर पर गांधी सेतु पर चढ़ने वाले यात्रियों क...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने गायघाट के समीप बैरियर पर गांधी सेतु पर चढ़ने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई पक्की सीढ़ी के निर्माण के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार पुल निर्माण निगम को धन्यवाद कहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रेषित विज्ञप्ति में कहा है कि- " गांधी सेतु पर चढ़ने के लिए पटना के स्थानीय नागरिकों के साथ साथ उत्तर बिहार से जुड़े हजारों यात्री इस सीढ़ी का दैनिक उपयोग अपने गंतव्य स्थान के बसो पर चढ़ने उतरने के लिए करते हैं। इसके आभाव में प्रतिदिन सैंकड़ों महिला- पुरुष और बच्चे फिसलकर अपने को चोटिल कर रहे थे।






https://www.youtube.com/watch?v=GODR8hJrxrU




विदित है कि आम आदमी पार्टी पटना साहिब ईकाई की ओर से पिछले एक से अधिक वर्षों से लगातार धरना - प्रदर्शन, ज्ञापन, पत्र लेखन आदि के माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान उत्तर बिहार आने जाने वाले हजारों यात्रियों की गम्भीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया जाता रहा है।









आज बिहार सरकार को आभार प्रकट करने वाले पार्टी नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव,विधानसभा प्रभारी अविनाश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता गुल्फिशा युसुफ, प्रदेश सचिव उमाशंकर प्रसाद,साधुशरण चौधरी, विनय यादव, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा आदि प्रमुख है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now