Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट द्वारा भादो वदी अमावस्या महोत्सव का किया आयोजन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जलती अरे झुंझुनू वाली जोत तेरी जलती रहे, प्रेम से बोलो जय दादी की, भादवा को मेलो यो तो बडो़ अलबैलो थार झांज नगारा ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जलती अरे झुंझुनू वाली जोत तेरी जलती रहे, प्रेम से बोलो जय दादी की, भादवा को मेलो यो तो बडो़ अलबैलो थार झांज नगारा बाजे रे झुंझुनू के मंदिर में दादी जी विराजे रे जैसे अनेक भजनों से पटना सिटी भक्ति मय हो गया। मौका था श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट पटना द्वारा आयोजित भादो वदी अमावसया महोत्सव का। मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर को झाड़ फानूस रंगीन बल्बों से सजाया गया था। आचार्य हरि कांत झा की देखरेख में श्री दादी जी की मंगला आरती घंटा घड़ियाल और नगाड़ों के बीच हुई। मुख्य यजमान शिवकुमार झुनझुनवाला सपत्नी पूजा अर्चना किया। श्री दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग अपने आप में मनुष्यता भी खेल रहा था।






https://youtu.be/dbttufSIpPQ




ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष झुनझुनवाला ने बताया कि लॉक डाउन को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को सेंट्रलाइज और वेरी कैटिंग कर सिर्फ दर्शन करने के लिए मंदिर को खोला गया था। दर्शन करने वाले भक्त सामाजिक दूरियां बनाकर और मास्क लगा कर दर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर दादी भक्तों ने अपने-अपने घरों में लॉक डाउन को देखते हुए श्री दादी जी को जात लगाई श्री दादी जी को रोली-मोली, चावल-नारियल, काजल मेहंदी और फुल चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। चौधरी गली स्थित देवड़ा भवन में कल रात्रि चौदस की रात जगाई गई थी। कोमल देवड़ा और राजेश देवड़ा द्वारा दादी जी की एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सुशील पोद्दार, राजेश चौधरी, मनोज झुनझुनवाला, संजीव देवड़ा, सौरभ झुनझुनवाला, राजा राम शर्मा आदि सक्रिय थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now