Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगमकुआं में अपराधियों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में अपराधियों का का तांडव लगातार जारी है, जिस कारण सेे अपराधियों द्वारा रोज नए-नए अपराधिक वारदात को खुलेआ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में अपराधियों का का तांडव लगातार जारी है, जिस कारण सेे अपराधियों द्वारा रोज नए-नए अपराधिक वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड की है, जहाँ बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक मिठाई कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में घायल मिठाई कारोबारी को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। घायल की पहचान बहादुरपुर निवासी समीर महतो के रूप में की गई है।






https://youtu.be/dbttufSIpPQ




घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूतनाथ रोड में मनभावन स्वीट्स नाम से मिठाई की दुकान चलाने वाले समीर महतो अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आ धमके और समीर महतो के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही अपराधियों ने समीर महतो को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। मौके पर मौजूद एएसपी ने बताया कि अपराधियों ने जानलेवा हमला आपसी रंजिश में की होगी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now