Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आंगनवाड़ी सेविका को वार्ड सचिव बनाकर की राशि निकासी, डीएम से किया जांच की मांग

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चक चेचौल पंचायत के वार्ड संख्या 5 के केंद्र संख्या 258 की आंगनवाड़ी सेविका ...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चक चेचौल पंचायत के वार्ड संख्या 5 के केंद्र संख्या 258 की आंगनवाड़ी सेविका किरण कुमारी को वार्ड सचिव बनाने और राशि निकालने का मामला जोड़ पकड़ने लगा है। उपमुखिया अंजू देवी का आरोप है कि सात निश्चय योजना में वार्ड क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ वार्ड सचिव बनकर करीब 30 लाख की राशि की निकासी भी किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण कन्हाई रविदास ने बीडीओ को आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा तय किये गये मानक को दरकिनार कर चक चेचौल पंचायत में सात निश्चय योजना के नली गली पक्कीकरण योजना में ज्यादा राशि खर्च की गई है।






https://youtu.be/dbttufSIpPQ




सरकार के सचिव द्वारा वर्ष 2017 में पत्र निर्गत कर निदेशित किया गया था कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत नली गली पक्कीकरण योजना में अधिकतम एक वार्ड में 13 लाख से ज्यादा की राशि खर्च नही करना था।परंतु सरकार के सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए इसे दरकिनार कर दिया गया। चक चेचौल पंचायत में भी सात निश्चय योजना में सरकार द्वारा तय किये गये मानक के विपरीत खर्च करने की बात बतायी जा रही है। इस बाबत पंचायत के उपमुखिया अंजू देवी, वार्ड संख्या 3 के सदस्य मोती कुमार, वार्ड 8 के सदस्य रजनीश सिंह, वार्ड संख्या 9 के सदस्य नितेश कुमार ने मुखिया राजकुमार यादव पर योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राशि निर्गत करने को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, एसडीओ समेत कई अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जांच कर उचित करवाई करने की गुहार लगाया है। पूर्व में भी उपमुखिया द्वारा इस संबंध में बीडीओ को पत्र भी दिया गया था।जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि चक चेचौल में कुल 13 वार्ड है। जिसमें कई वार्डों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत नली गली पक्कीकरण योजना में वार्ड क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के खाता में 20 लाख से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई है।जबकि वार्ड संख्या 2, 3, 8 एवं 9 में कोई भी राशि नली गली योजना में नही दी गई है। वही नल जल योजना में भी वार्ड संख्या 1 में मात्र 3 लाख की राशि दी गई है।






https://youtu.be/rQozszaA-I8




बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि सात निश्चय योजना अंतर्गत नली गली योजना में एक वार्ड में 13 लाख से ज्यादा खर्च करने का प्रावधान नही है। अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो वह पंचायती राज विभाग के वितीय नियमावली के खिलाफ है।कहा कि चक चेचौल पंचायत में अनियमितता को लेकर शिकायत की बात आयी है।जांचोपरांत कारवाई करने की बात कही। वही मुखिया राजकुमार यादव ने बताया कि जिस समय वार्ड सचिव चुनी गई थी। उसके बाद आंगनवाड़ी सेविका के पद पर बहाल हुई है। हालांकि गलती होने की बात स्वीकार की। बीडीओ को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now