पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सभी धर्मों-सम्प्रदायों के लोगों ने अयोध्या मे श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर पटना सिटी में उत्साहित ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सभी धर्मों-सम्प्रदायों के लोगों ने अयोध्या मे श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर पटना सिटी में उत्साहित होकर घरों व प्रतिष्ठानों मे जाकर मिठाइयाँ बाट कर
बधाई दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते Yहुए राजेश साह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ (शिलान्यास) होने पर हिन्दुस्तान के लोगों को सैकड़ो वर्ष बाद अपने आस्था और निष्ठा के केंद्र भगवान श्री राम के अयोध्या मे पुनः दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

मौके पर नाहीद प्रवीन, जुली प्रवीन, दिलीप चौधरी, सरदार मनप्रीत सिंह, मों• आफताब, देव नारायण सिंह, अजय सिंह, राहुल कुमार, मुकेश अगरहरि, संतोष कुमार, संजय अंबष्ट, आदि ने उत्साहित होकर पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड और लल्लू बाबु का कुचा आदि मुहल्लों मे घर-घर जा कर लोगो मिठाइयाँ बाँट कर बधाई दी।



