पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज श्री छोटी पटन देवी मंदिर गौ मानस संस्थान, पटना सिटी के प्रांगण में अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर भूमि ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज श्री छोटी पटन देवी मंदिर गौ मानस संस्थान, पटना सिटी के प्रांगण में अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर भूमि का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पुजा किए जाने के उपलक्ष्य में सिद्ध शक्ति पीठ छोटी पटन देवी मंदिर पटना सिटी में मंदिर के महँथ अभिषेक द्विवेदी और विवेक द्वेबेदी के देख रेख एवं मन्त्रोचारण के साथ पुजा अर्चना एवं भजन कीर्तन आरती का भव्य आयोजन किया गया।
इससे पूर्व मन्दिर के प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार अभियान बाढ़ का जिला अध्यक्ष प्रेम लता सैनी तथा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पटना महानगर कार्यक्रम प्रभारी राणा साधना ने पुष्प का पौधा लगाया।
कार्यकम में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार अभियान का प्रदेश प्रचारक श्रीप्रकाश मालाकार,प्रार्थना सैनी, डॉक्टर निर्मल मिश्रा, डॉक्टर मनोज केसरी, रक्त सेवक अमित कुमार, मनोज बाबा, अनिल कुमार पप्पु सहित दर्जनों लोगों ने आपस में एक दुसरे को मिठाई

खिलाकर और जय श्री राम का जय घोष के साथ कार्यकम का समापन किया।



