Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वार्ड 60 के राशन कार्डधारियों ने निगम पार्षद का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड संख्या 60 के बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारियों को जुलाई माह का राशन नहीं मिला। जिससे आक्रोशित होकर कार्डधारको...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड संख्या 60 के बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारियों को जुलाई माह का राशन नहीं मिला। जिससे आक्रोशित होकर कार्डधारकों आज वार्ड कार्यालय में निगम पार्षद शोभा देवी का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन करते हुए पार्षद शोभा देवी ने कहा कि जिस तरह देश में करोना महामारी तेजी से फैल रही है। जब से पॉश मशीन से राशन का वितरण हुआ है, तब से पटना सिटी में कई पीडीएस दुकानदार एवं राशन लेने वाले भी संक्रमित हुए हैं। सरकार संक्रमण के बचाव में कई तरह के कार्य कर रही है, ऐसे में कोरोना महामारी खत्म होने तक मैनुअल राशन वितरण करने का आदेश दें।






https://youtu.be/uc13PlUwLBs




वही मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा है कि आज गरीब भूखे मर रहे हैं। रोजी-रोटी रोजगार सब बंद है, कई पीडीएस दुकानदार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वैसे मैं सरकार हड़ताल खत्म करवा कर पॉस मशीन के जगह मैनुअल राशन वितरण करने का आदेश दें ताकि गरीबों को भुखमरी से बचाया जा सके। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार गरीबों दया करो, सरकार गरीबों को जुलाई माह का राशन उपलब्ध कराओ। सरकार पॉस मशीन की जगह मैनुअल राशन वितरण की व्यवस्था कराओ आदि नारा लगा रहे थे।









लोगों ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर मैनुअल राशन वितरण की व्यवस्था नहीं की गई तो रोड पर उतर कर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में समाजसेवी रामचंद्र प्रसाद पंकज, मीना देवी, यासमीन खातून, सुलोचना देवी, सुनीता देवी, डोली देवी बबीता देवी सोहन कुमार मनीषा कुमारी, देवेंद्र प्रसाद, अशोक यादव, कमरू निशा, मोहम्मद जावेद, फखरुद्दीन आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now