पटना सिटी (न्यूज सिटी)। प्रभु श्री राम जी के पावन श्री राम मंदिर का अयोध्या धाम में शिलान्यास के मंगल अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति एवं मारवाड...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। प्रभु श्री राम जी के पावन श्री राम मंदिर का अयोध्या धाम में शिलान्यास के मंगल अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान श्री राम के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा शहीद भगत सिंह चौक के पास से निकलकर नगर भ्रमण कर आयोजन स्थल मुरारका कंपाउंड के पास समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े बजाते हुए भगवान श्री राम के झंडे पताके लिए श्री राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आशीष जोनी ग्रुप द्वारा भगवान श्री राम की झांकी अपने आप में अलग छटा बिखेर रही थी। भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता साथ में हनुमान चल रहे थे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां भगवान के जीवन चरित्र पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। उसके पश्चात भगवान श्री राम की आरती 501 दीपमाला द्वारा दीपो की सजावट की गई। भगवान को लड्डू का भोग लगाया गया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि इस अवसर पर 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया। मंच के अध्यक्ष पंकज लोयलका द्वारा रंगा-रंग व रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई। भजन गायक सुधीर जी के द्वारा रामजी की निकली सवारी के साथ अन्य भजनों का प्रस्तुतीकरण हुआ। शोभा यात्रा फुलौरी गली, बजाज प्लाजा मच्छरहटा होते हुए शहीद भगत सिंह चौक के पास समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजु सुलतानियाँ, पप्पू कमलिया, सुभाष पोद्दार, बिट्टू खेतान, राजेश चौधरी, संदीप कमलिया, राजेश देवड़ा, राजेश ड्रोलिया, सन्नी साह, संजय झुनझुनवाला, दिलीप तुलसयान सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।



