Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी में एक तालाब से बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के शहादरा स्थित एक तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। श...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के शहादरा स्थित एक तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली बुंदेल टोली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग किशन देव प्रसाद के रूप में की गई है।






https://youtu.be/GODR8hJrxrU




बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व किशन देव प्रसाद दवा लाने अपने घर से बाजार निकले थे। जिसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटा। हालांकि देर शाम आज उनका शव बरामद किया गया। हालांकि बुजुर्ग की मौत तालाब में पैर फिसलने से हुई है या फिर अपराधियों द्वारा उनकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया, फिलहाल बुजुर्ग की मौत पर सस्पेंस बना हुआ हैं। वही मामले में पूछे जाने पर पुलिस ने जांच की बात कहा। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की इंतजार में है, ताकि बुजुर्ग की मौत के रहस्य पर से पर्दा हट सके।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now