Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : बेलगाम हाइवा ट्रक ने बाइक में मारा जोरदार टक्कर, दो की मौत व एक घायल

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के नएका रोड स्थित एनएच-30 A पर बेलगाम हाइवा ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारा। जिस...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के नएका रोड स्थित एनएच-30 A पर बेलगाम हाइवा ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारा। जिससे बाइक सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद उसे गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को घंटो जाम कर दिया।









सड़क हादसे में दो युवकों के जान गवाने पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एनएच-30 A जाम करने की सूचना मिलते ही फतुहा और दनियावां पुलिस ने मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतकों की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के निमी गांव निवासी सत्यम कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है, जो आपस में ममेंरे और फुफेरे भाई बताए जाते हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है और वह भी निमी गांव का निवासी बताया जाता है, जो मृतक राहुल का चचेरा भाई है।






https://youtu.be/uc13PlUwLBs




घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल लेने निमी गांव से मुंडेरा गांव स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान नयका रोड पर पीछे से आती एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सत्यम कुमार और राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की पहचान में जुटी है। घटना के बाद से मृतको के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now