Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वरिष्ठ पत्रकार के पिता का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार व पटना सिटी प्रभारी अहमद रजा हाशमी और शिक्षाविद एवं लेखक सरफराज आलम के 75 वर्षीय पिता...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार व पटना सिटी प्रभारी अहमद रजा हाशमी और शिक्षाविद एवं लेखक सरफराज आलम के 75 वर्षीय पिता सैयद मोहम्मद मोईन आलम का बुधवार की देर रात अचानक हृदय गति रुकने से आलमगंज के लोहारवा घाट स्थित आवास पर निधन हो गया। वन विभाग में पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए मोहम्मद मोईन आलम सामाजिक स्तर पर बेहद व्यवहार कुशल और सक्रिय थे। सादा जीवन उच्च विचार के धनी स्वर्गीय आलम के जनाजे की नमाज गुरुवार को शक्का टोली स्थित सिडनी ग्राउंड में इस्लामिक शिक्षाविद मौलाना फजले करीम कासमी ने पढ़ाई। मथनी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। जमात इस्लामी हिंद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही ने उनके लिए सामूहिक रूप से दुआ की। अंतिम संस्कार में मोहम्मद मोहिउद्दीन, इसरार आलम, जीशान अहमद, वरिष्ठ पत्रकार डॉ रेहान गनी, मोहम्मद इकबाल, शाहिद अनवर, मौलाना नसर फारूक, मोहम्मद अनवर, जफर आलम, शकील हसन, अशरफ, मोहम्मद जावेद, एजाज खालिद, मेराज खालिद, डॉ ध्रुव कुमार, डॉ इकबाल अफजल, डॉ भोला पासवान, अनिल रश्मि, विजय कुमार सिंह, संजीव यादव समेत अन्य थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now