Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में सीमेंट दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलपुरा में सीमेंट दुकानदार गौरीशंकर प्रसाद से मोबाइल पर पांच लाख की रंगदारी मांगन...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलपुरा में सीमेंट दुकानदार गौरीशंकर प्रसाद से मोबाइल पर पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो यह मामला अज्ञात था, लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान में मामला खुलकर सामने आया। रंगदारी मांगे जाने के बाद दुकानदार डर के मारे दुकान बंद कर दिया था। लेकिन बाद में पीड़ित ने गुरुवार को नौबतपुर थाना में शिकायत दर्ज किया।






https://youtu.be/U802T1ibbjk




दर्ज शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। रंगदारी का मामला सामने आने पर वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने तुरंत सिटी एसपी पटना पश्चिम की अगुआई में एक टीम का गठन किया।फुलवारीशरीफ डीएसपी और नौबतपुर थानाध्यक्ष को टीम में शामिल कर फौरी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने मोबाइल का सीडीआर और टावर लोकेशन के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी, उसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी रामजी प्रसाद और देवानंद विश्वकर्मा दोनों जलपुरा गांव के निवासी है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now