Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रमंडलीय आयुक्त ने एनएमसीएच के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर लिया जायजा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना के प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल ने अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर अस्पताल का औचक निरीक्षण क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना के प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल ने अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से भी मिलकर उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दरम्यान आयुक्त में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों को कई दिशा निर्देश भी दिए।






https://youtu.be/U802T1ibbjk




निरीक्षण के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ अहम बैठक भी किया। वही मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार देख कर संतुष्टि जाहिर किया। साथ ही कहा कि एनएमसीएच में आज से प्लाज्मा थेरेपी उपचार शुरू किए जाने की बात कहते हुए बोला कि अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन की व्यवस्था नही होने पर एनएमसीएच को आईजीआईएमएस और पटना एम्स से संबंध प्रदान किया गया है।






https://youtu.be/pq8voY008KY




प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग प्लाज्मा डोनेट करने पर इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें आईजीआईएमएस और पटना एम्स भेजा जाएगा और वहां से डोनेट किए गए प्लाज्मा को एनएमसीएच में लाकर वहां भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को चढ़ाया जाएगा। इसके लिए जितनी भी राशि खर्च होगी उसे राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। वही दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के बारे में कहा कि वैसे मरीजों के लिए सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now