Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी में शराब कारोबारी का भंडाफोड़, एक तस्कर समेत सैकड़ों कार्टून शराब बरामद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कंकड़बाग और मालसलामी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज स्थित एक अर्धनिर्मित अपार्टम...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कंकड़बाग और मालसलामी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज स्थित एक अर्धनिर्मित अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने फ्लैट से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है।






https://youtu.be/pRVUYDspChE




बताया जाता है कि कंकड़बाग थाना की पुलिस ने एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कारोबारी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने तस्करों के गैंग का खुलासा किया। मैं पकड़े गए कारोबारी के निशानदेही पर पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज इलाके में छापेमारी कर एक अर्ध निर्मित अपार्टमेंट के फ्लैट से 54 कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया है।






https://youtu.be/j0cZbNDEULw




वही मामले में मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने बताया कि अपार्टमेंट के फ्लैट में कारोबारी द्वारा शराब का अवैध भंडारण कर उसे बाजार में बेचने का काम करते थे। साथ ही मालसलामी थानाध्यक्ष ने बताया कि कंकड़बाग पुलिस ने एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तस्कर के निशानदेही पर मालसलामी थाना की पुलिस टीम के सहयोग से शराब के अवैध गोरखधंधे में संलिप्त अन्य तस्करों की भी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now