पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में एक बार फिर से गैंगरेप की वारदात प्रकाश में आई है। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में विक्षिप्त युवत...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में एक बार फिर से गैंगरेप की वारदात प्रकाश में आई है। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में विक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जाता हैं कि बुधवार की सुबह विक्षिप्त युवती शराब के नशे में अर्धनग्न अवस्था में मिली है। मामले में युवती ने अपने ऊपर हुए जुल्म की कहानी हाथ के इशारे में बताते हुए बोली कि कैसे दरिन्दों ने उसके साथ गलत काम किया।
जानकारी के मुताबिक पिछले 10 दिनों से विक्षिप्त युवती पीएमसीएच परिसर में घुम रही थी। लेकिन किसी ने भी उसे लवारिस वार्ड में भर्ती नहीं करवाया। विक्षिप्त युवती की मदद करने वाले समाजसेवी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की मामले में पुलिस की मदद की कोशिश की गई लेकिन पुलिस मौके पर आई तक नहीं। बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस इस मामले को टालती रही। लेकिन बाद में एक महिला समाज सेवी तब्बसुम अली की मदद से युवती का मेडिकल हो पाया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा।



