Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के औरंगाबाद में दिन-दहाड़े इंडियन बैंक शाखा से हुई 70 लाख की लूट

औरंगाबाद (न्यूज सिटी)। एक तरफ बिहार में लॉक डाउन लागू है तो वही दूसरी ओर अपराधी लॉक डाउन का फायदा उठाकर विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ...


औरंगाबाद (न्यूज सिटी)। एक तरफ बिहार में लॉक डाउन लागू है तो वही दूसरी ओर अपराधी लॉक डाउन का फायदा उठाकर विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के औरंगाबाद की है, जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दाउदनगर के समीप जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमकर लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से अपनी बाइक से निेकल भागे। एसपी एसपी पंकज कुमार ने बताया कि करीब 70 लाख रुपये की लूट हुई है। बैंक लूट कांड की सूचना पर मगध प्रमंडल के आइजी राकेश राठी भी औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।






https://youtu.be/4XTNkePk_VM




घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार के पूर्वाह्न 11 बजे बैंक में नौ लुटेरे दाख़िल हुए। प्रतिदिन की तरह बैंककर्मियों ने बैंक खोला। इसके बाद करीब 11 बजे तीन बाइक पर सवार नौ लुटेरे पहुंचे। उनमें से चार लुटेरे बैंक में घुसे। जबकि तीन लूटेरे कांड को अंजाम देकर भागने के फिराक में बैंक के बाहर बाइक लगा के अपने साथी के इंतेजार में रहे। शेष दो लुटेरे बैंक के गेट पर तैनात हो गए।









बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले लुटेरों ने बैंककर्मियों एवं ग्राहकों को हथियार के बल पर कब्जे में कर लिया। साथ ही शोर मचाने पर पिस्टल से गोली मार देने की धमकी दी। लुटेरों ने बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड अनुग्रह नारायण सिंह को पिस्टल एवं चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरों ने गार्ड की बंदूक को तोड़ दिया और उसे कब्जे में ले लिया। लुटेरों ने सभी बैंककर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए तथा बैंक के सायरन के तार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने काउंटर एवं सेफ को खुलवाकर करीब 70 लाख रुपये लूटे और फरार हो गए। लूटे गए रुपये में करीब 32 हजार रुपये ग्राहकों का शामिल हैं। लूट कांड के बाद गया में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now