पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक्शन मूड में दिख रहे हैं। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के...
पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक्शन मूड में दिख रहे हैं। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण उन्होंने बकरीद के दौरान सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। मामले में प्रशासनिक सख्ती बढ़ाते हुए डीजीपी ने गाइडलाइन जारी कर संबंधित जिलों के एसपी को नियम पालन कराने को लेकर निर्देश जारी किए है।
डीजीपी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, बकरीद पर्व के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो।लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिलों को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। मजिस्ट्रेट के अलावे पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार में संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर दंगा निरोधी दस्ता तैनात की जाएगी। इसके अलावे सभी एसपी को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बोला गया है। साथ ही थानेदारों को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में हर छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से ले और घटनास्थल का निरीक्षण करें।



