Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना मेयर सीता साहू के किस्मत का फैसला 31 जुलाई को, PPE किट पहन वोटिंग कराएंगे अधिकारी

पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की कुर्सी को लेकर घमासान मचा है। कुर्सी को लेकर मचे रार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीता ...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की कुर्सी को लेकर घमासान मचा है। कुर्सी को लेकर मचे रार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीता साहू की मेयर पद की कुर्सी बचेगी या नहीं इसका फैसले को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। मेयर सीता साहू के खिलाफ 42 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रस्ताव लाया था। लेकिन इसको लेकर दिन जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे निगम की सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है।









मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। जिसके लिए वोटिंग होनी हैं और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कोरोना संकट के बीच जब वोटिंग होगी उस दौरान वोटिंग कराने वाले अधिकारी पीपीई किट पहने रहेंगे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव का ट्रायल भी मेयर के वोटिंग में हो जाएगी। वोटिंग को लेकर आगामी 31 जुलाई को पटना के गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बैठक होने वाली है। जिसको लेकर एक लाख रुपए खर्च कर हॉल की बुकिंग की गई है। बैठक की जानकारी सभी पार्षदों को दी गई है।






https://youtu.be/a_WnutAjOrA




हालांकि बताया जा रहा है कि जब वोटिंग होगी तो उस दरम्यान ड्यूटी बजा रहे अधिकारी भी पीपीई किट पहनकर ड्यूटी बखूभी से निभायेंगे। वोटिंग को लेकर पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। इस दौरान वोटिंग की व्यवस्था होगी। हालांकि सबसे बड़ी बात ये भी है कि जो पार्षद अगर कोरोना पॉजिटिव भी है तो उन्हें भी बैठक और वोटिंग में भाग लेने का मौका मिल सकेगा।उसको लेकर निगम व जिला प्रशासन की ओर से अलग से व्यवस्था होगी। हालांकि अच्छी बात ये होगी कि हॉल की क्षमता दो हज़ार व्यक्ति की बैठने की है। लेकिन हॉल में 80 पार्षद बैठेंगे जिस कारण से बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सकेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now