Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कंकड़बाग पेट्रोल पंप पर लगी आग, आग बुझाने पहुंची दमकल की दो गाड़ियां

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ कॉलोनी मोड़ स्थित मुकुट श्री सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ कॉलोनी मोड़ स्थित मुकुट श्री सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गया। हकांकि घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर लोग गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे थे कि अचानक पेट्रोल पंप पर बने बैटरी रूम के अंदर से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद से अफरातफरी का माहौल बन गया और अपनी जान बचाने को लेकर इधर-उधर भागने लगे।






https://youtu.be/a_WnutAjOrA




वही आगलगी की घटना देख कर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने बैटरी रूम को ओर भागे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आनन फानन में लोगो ने आगलगी की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाते ही मौक़े पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।





मामले पर बिहार अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुकुट श्री सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर बैटरी में शार्ट सर्किट लगने के कारण आग लगी थी और इससे कोई क्षति नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now