Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में फिर से 16 दिनों के लिए बढ़ा लॉक डाउन, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में फिर से 16 दिनों के लिए लॉकडाउन की ...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में फिर से 16 दिनों के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दी गयी है। गृह विभाग, बिहार सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।





बता दें की राज्य सरकार कुछ नियम शर्तों के साथ बिहार में 01 अगस्त से 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। इससे पहले बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया था। लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। मैनेजमेंट की बैठक के बाद गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया है। पूर्व की तरह सभी आवश्यक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में और सख्ती बरती जाएगी। पुलिस बेवजह सड़कों पर चलने वाले लोगों से और सख्ती से निपटेगी।






https://youtu.be/Usb9PL_t4v4




01 अगस्त से 16 दिन के लिए लागू हो रहे लॉकडाउन के दौरान भारत सरकार के कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुले रहेंगे। अधिकारी भी ऑफिस आएंगे। केंद्रीय सशस्त्र बल, आपदा विभाग, पेट्रोलियम, पीएनजी व सीएनजी से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे। राज्य सरकार के कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुले रहेंगे। सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा विभाग के कार्यालय में सभी स्टाफ के आने की छूट रहेगी।









इस लॉकडाउन में भारत सरकार के कार्यालय इसके स्वायत्त / अधीनस्थ कार्यालय और सार्वजनिक निगम कार्यालय में उपस्थित होने के लिए 50 प्रतिशत अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ काम करेगा. वाणिज्यिक और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारी के उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।


















ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now