पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉकडाउन की अवधि का विस्तार नहीं किया गया हैं। विभिन्न मीडिया चैनलों पर बिहार मे लॉक डाउन की समय अवधि बढ़ाए जाने...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉकडाउन की अवधि का विस्तार नहीं किया गया हैं। विभिन्न मीडिया चैनलों पर बिहार मे लॉक डाउन की समय अवधि बढ़ाए जाने की खबर धड़ल्ले से चलायी गयी। जिसका खंडन सरकार द्वारा कर दिया गया हैं। इस संबंध में आईपीआरडी (IPRD) की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।
आईपीआरडी (IPRD) ने ट्वीट कर जानकारी दी है की " लॉकडाउन आदेश के संबंध में दिनांक 29.07.20 को एक पत्र सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। गृह विभाग, बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नकली है। सभी को इस फर्जी पत्र की सामग्री को नजरअंदाज करना चाहिए।"




