पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के पूर्व उपमहापौर एवं लगातार कई दशक तक पटना नगर निगम में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ समाज...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के पूर्व उपमहापौर एवं लगातार कई दशक तक पटना नगर निगम में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी मो• जेयाउल्लाह खान का निधन आज उनके आवास पर ही हो गयी। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
वही उनके निधन पर राजद नेता मो. जावेद, राजद नेता व वार्ड नं 60 के पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी प्रसाद, पूर्व उपमहापौर विनय कुमार पप्पू, संतोष मेहता, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, राजद नेता रजनीश राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि स्व• जेयाउल्लाह खान अपनी बेबाक तकरीरों और जनहित में निगम में अपनी आवाज़ उठाने वाले तेज-तर्रार नेता की हैसियत से जाने जाते थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है।



