पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ गोतिया ने अपने ही परिवार के एक युवक को पीट पीटकर हत्या कर दिया है। वहीं घटना के बा...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ गोतिया ने अपने ही परिवार के एक युवक को पीट पीटकर हत्या कर दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया हैं।
धटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव में दो गोतिया के बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनो पक्ष में भिड़ंत हो गई। जिस दौरान एक पक्ष के दर्शन पासवान नामक युवक की दूसरे पक्ष द्वारा लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अपने गोतिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।



