पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के फुलवाड़ी शरीफ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां अज्ञात शख्स की लाश मिलने से आसपास के इलाके ...
पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के फुलवाड़ी शरीफ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां अज्ञात शख्स की लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये।
घटना मंगलवार की अहले सुबह की है, जहाँ एलिवेटेड पुल के पास स्थित सड़क किनारे नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। वही शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक की पहचान नही हो सकी है।



