Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रधान सचिव बनते ही अलर्ट दिखे प्रत्यय अमृत, पीपीई किट पहनकर एनएमसीएच का किया औचक निरीक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीज़ो का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वही इलाज में कोताही को लेकर सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमस...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीज़ो का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वही इलाज में कोताही को लेकर सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच और एनएमसीएच की खिल्ली उड़ रही है। इसी बीच बीते सोमवार को बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा प्रत्यय अमृत को सौप दिया।






https://youtu.be/YDLkFbHWFjY




वही आज विभाग में प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण करते ही प्रत्यय अमृत अलर्ट मूड दिखे और आज पटना सिटी का दौरा कर एनएमसीएच पहुंच पीपीई पहनकर पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की।






https://www.youtube.com/watch?v=WyHHeTObp8A




वहीं मौके पर प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर अस्पताल अधीक्षक और अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टरों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया। निरीक्षण के बाद प्रधान सचिव ने अधीक्षक कार्यालय में डॉक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। अस्पताल की कुव्यवस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वे सबसे पहले अस्पताल की समस्याओं और अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। उनका कहना था कि मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर अस्पताल में जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी, सरकार उसे पूरा करेगी।









गौरतलब है कि कोरोना काल मे राज्य सरकार ने पिछले 2 माह के अंदर स्वास्थ विभाग के दो प्रधान सचिवों को बदल दिया है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम और मरीजों को सही उपचार उपलब्ध कराना, नए प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के लिए एक बड़ी चुनौती है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now