Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वेतन बढ़ोतरी को लेकर एनएमसीएच वार्ड बॉय ने प्रधान सचिव का किया घेराव

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थिति नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर लौट रहे स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को लौट...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थिति नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर लौट रहे स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को लौटने के क्रम में ही अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर घेराव का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों और प्रधान सचिव के बॉडीगार्ड ने वार्ड बॉय को रोक दिया।






https://youtu.be/WyHHeTObp8A




मौके पर मौजूद रहे निजी एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में अनुबंध पर बहाल वार्ड बॉय हरेंद्र कुमार का कहना था कि उन्हें ₹12800 की जगह पर महज ₹6600 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। वार्ड बॉय ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्व प्रधान सचिव के आदेश का हवाला देते हुए अभिलंब वार्ड बॉय के लिए निर्धारित 12800 रुपए दिए जाने की मांग दोहराई।









साथ ही वार्ड बॉय का कहना था कि वे लोग पिछले 3 महीनों से पूरी तन्मयता के साथ कोरोना मरीजो की सेवा में दिन-रात जुटे हैं, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन उनकी समस्याओं पर गौर नहीं फरमा रहा है। आक्रोशित वार्ड बॉय का कहना था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे लोग आगामी 04 अगस्त से काला बिल्ला लगाकर अस्पताल में अपनी ड्यूटी करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now