Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की अपील, बकरीद पर्व पर अपने घरों में करे नमाज अदा

पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना ने एक प्रेस विज्...


पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की केंद्र सरकार 01 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक संपूर्ण देश में अनलॉक 3 लागू किए गए हैं। जिसके अनुरूप केंद्र सरकार की ओर से विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी की गई है। केंद्र सरकार का अनलॉक-3 संबंधी दिशानिर्देश बिहार राज्य में भी लागू माना जाएगा। इसी दिशानिर्देश को देखते हुए आज बिहार राज सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मुसलमान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे 01 अगस्त (शनिवार) को आयोजित बकरीद पर्व के अवसर पर ईदगाह एवं मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं करें। साथ ही अपील करते हुए कहा कि वे नमाज अदा अपने अपने घरों में ही करें।






https://youtu.be/Usb9PL_t4v4




वहीं दूसरी ओर शाही ईदगाह कब्रिस्तान कमिटी, गुलजारबाग के पदाधिकारियों ने भी आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिस कारण ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में नहीं की जाएगी। साथ ही कमिटी ने मुसलमान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज अपने घरों पर ही अदा करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now