Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना रिंग रोड के पहले चरण की निविदा जारी: नन्द किशोर यादव

कन्हौली-रामनगर के बीच होना है निर्माण कुल 39कि0मी0 लम्बाई में 6 लेन सड़क का होगा निर्माण निर्माण पर 823 करोड़ की लागत आयेगी आने वाले दिनों में...


कन्हौली-रामनगर के बीच होना है निर्माण





कुल 39कि0मी0 लम्बाई में 6 लेन सड़क का होगा निर्माण





निर्माण पर 823 करोड़ की लागत आयेगी





आने वाले दिनों में भारी वाहनों के जाम से पटना को मिलेगी मुक्ति





पटना (न्यूज़ सिटी)।  बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पटना रिंग रोड के निर्माण के पहले चरण में कन्हौली से रामनगर तक कुल 39 कि0मी0 लम्बाई में 6 लेन सड़क निर्माण की निविदा जारी कर दी है। निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 अगस्त, 2020 है। निविदा निष्पादन के पश्चात् अगले 24 माह में कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसके निर्माण पर 823 करोड़ की लागत आयेगी।
श्री यादव ने आज यहां कहा कि यह पथ पटना रिंग रोड में बिहटा के पास स्थित कन्हौली से प्रारम्भ होकर सदीसोपुर, नौबतपुर, डुमरी होते हुए पटना-मसौढ़ी पथ पर लखना के निकट पार कर एस0एच0 78 के मार्गरेखन पर रामनगर तक जायेगी।
श्री यादव ने बताया कि उक्त पथांश के निर्माण से आरा एवं बिहटा की ओर से आने वाली गाड़ियों को बिना पटना शहर आये हुए गया, जहानाबाद एवं मोकामा होकर भागलपुर और उत्तर बिहार जाने के लिए सुलभ मार्ग उपलब्ध होगा और उन्हें पटना में होने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जी0टी0 रोड की स्वीकृति के उपरान्त 6-लेन वाले सड़क निर्माण की राज्य में यह दूसरी योजना है। इस पथांश के निर्माण हेतु 60 मीटर का आर0ओ0डब्लू0 पहले से उपलब्ध है। अतः इसमें भू-अर्जन की आवश्यकता नगण्य है। उन्होंने कहा कि पटना रिंग रोड के अंतर्गत रामनगर से आगे दीदारगंज में निर्माणाधीन गंगा पुल तक इसे हरित मार्ग से जोड़े जाने की योजना है।
श्री यादव ने बताया कि इस योजना की निविदा को अगले तीन माह में निष्पादित करते हुए कार्य आवंटित करने हेतु एन0एच0ए0आई0 को निदेशित किया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now