Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोकामा टाल में डबल मर्डर का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर काटा बवाल

सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी की पीट-पी...


सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी की पीट-पीटकर और गला घोंट कर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद आज हत्या के विरोध में घोसवारी थाना परिसर में दर्ज़नो आक्रोशित लोग इकट्ठा होकर ने धावा बोल दिया और कई घंटे तक जमकर हंगामा किया। साथ एनएच-33 पर भी कई घण्टों तक जाम लगा हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी के कातिल को फांसी सजा दिलवाए। वहीं स्थानीय पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच व पूछताछ की जा रही है। हालांकि हालात काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घोसवारी में आसपास के कई थानों की पुलिस की तैनाती की जा रही है।









बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को शाम के वक्त दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी अपने घर से किसी काम होने के कारण अपने घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों के घर वापसी नहीं होने पर दोनों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका लगी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना घोसवारी थाना की पुलिस को दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह के वक्त जब लोग खेत पहुंचे तो दोनों युवक की शव खेत में पड़ा मिला था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now