Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने बिजली विभाग में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्त्वाधान में पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस कार्यालय के गली में सम्मान समारोह का आय...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्त्वाधान में पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस कार्यालय के गली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिजली ऑफिस में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (सप्लाई) इंसाफ आलम, लाइन मैन सोनू कुमार, मनीष राज़, मो• मुर्शिद, दीपक कुमार सहित दर्जनों कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में अंग वस्त्र, सैनिटाइजर, मास्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









मौके पर स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि जिस तरह से वैश्विक महामारी के कारण संपूर्ण देश मे लॉक डाउन लागू है और डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा दी गईं है तो वही इनके साथ-साथ बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारी भी किसी कोरोना योद्धा से कम नही है। ये अपने जान जोखिम में डाल कर पटना सिटी की जनता की सेवा की है। इन्ही कर्मचारियों के कारण लॉक डाउन के अवधि मे भी हम सभी को बिना किसी रुकावट के बिजली सप्लाई करने में इनकी अहम भूमिका रही है। अतः इन्हें आज स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सम्मानित कर ऊर्जावान बनाया है।









जूनियर इंजीनियर (सप्लाई) इंसाफ आलम ने कहा कि स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सम्मान पाकर मोटीवेट हुआ हूं।हम अपनी टीम के सहयोग से लॉक डाउन की अवधि में बिजली की सप्लाई के लिए 24 घंटे सेवा देने में जुटे है। चाहे अस्पताल हो या अन्य संस्थान, पूरे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति में प्रयासरत हूं। ताकि लॉक डाउन की अवधि में लोग घर मे रहें व स्वस्थ रहे। सम्मान देने के लिए स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार को दिल से धन्यवाद देता हूँ। इस मौके पर स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव के के सिंह, सचिव नागेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now