Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


CAA के समर्थन में निकाला तिरंगा जुलूस, लोगों ने संविधान जिंदाबाद के नारे लगाकर केंद्र सरकार को किया धन्यवाद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। संसद से पारित नागरिकता कानून के समर्थन मे रविवार को विभिन्न संगठनों ने "गौरीचक के प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्य...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। संसद से पारित नागरिकता कानून के समर्थन मे रविवार को विभिन्न संगठनों ने "गौरीचक के प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता संघ" की ओर से तिरंगा जुलूस फतेहपुर पावर ग्रिड, एनएच सड़क होते से गुजर कर नगर भ्रमण करते हुए गौरीचक तक जुलूस निकला। जहां सभा मे तब्दील होकर लोगो ने संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। जुलूस में समस्त समाज के प्रबुद्धजन एवं स्वयं सेवी संस्थाएं शामिल थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने नागरिकता कानून जिंदाबाद, बिल का सम्मान करो, झूठी अफवाहें फैलाना बंद करो, भ्रम फैलाना बंद करो, संविधान की जय हो आदि के नारे लगाये।जुलूस को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता किसान नेता, संजीव कुमार यादव ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून पाकिस्तान सहित तीन पड़ोसी देशों में अत्याचार सहने के बाद भारत में शरण लेने वाले करोड़ों हिंदू-ईसाई, पारसी और जैन समाज के लोगों को मानवता के नाते नागरिकता देने के लिए हैं। यह कानून किसी भारतीय की नागरिकता को छीनने या उसके अधिकारों में कोई कटौती करने के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नया कानून बनाकर पीड़ितों को मानवाधिकार देने का पुण्य किया है, इसलिए वह बधाई की हकदार है।

[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]

वही दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सभी शंकाओं का बिंदुवार निराकरण किया। इसके बावजूद कुछ दलों का इस मुद्दे पर एक समुदाय को भड़का कर अशांति फैलाने का प्रयास निंदनीय है। यह कानून मानव कल्याण की भावना से प्रेरित है। तिरंगा जुलूस में कला संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक वरुण सिंह, महामंत्री जोगिंदर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रामजी प्रसाद, किसान मोर्चा पटना महानगर अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष राम तीर्थ सिंह, उपाध्यक्ष श्याम नंदन यादव, सीताराम मेहता, रिंकू गुप्ता, मिथलेश पांडेय, प्रमुख अमरजीत सिंह, सरोज रंजन पटेल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now