Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पटना सिटी के सभी थाना थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक किया

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने रविवार देर शाम पटना सिटी का दौरा कर आलमगंज थाने पहुंचकर पटना सिटी अनुमंडल के सभी ...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने रविवार देर शाम पटना सिटी का दौरा कर आलमगंज थाने पहुंचकर पटना सिटी अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान जहां नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया,

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=x4UEwD21jRI[/embed]
वहीं उन्होंने जेल से छूटने वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी बरतने का भी निर्देश जारी किया। इस मौके पर एसएसपी का कहना था कि राजधानी पटना के सभी अनुमंडलो का दौरा कर वे अलग-अलग इलाकों के क्राइम पैटर्न को करीब से समझने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही अपनी प्राथमिकताओं से अपने कनीय पुलिस अधिकारियों को भी अवगत करा रहे हैं। राजधानी में बढ़ते अपराध के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी का कहना था कि अपराध को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है, बल्कि उसपर लगाम लगाया जा सकता है।

[caption id="attachment_17127" align="aligncenter" width="720"] थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक[/caption]
उन्होंने सभी आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन किए जाने और और अपराध नियंत्रण को लेकर राजधानी में विधि व्यवस्था के सही संचालन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इस मौके पर सिटी एसपी पटना पूर्वी जितेंद्र कुमार, और पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार के साथ आलमगंज , सुल्तानगंज ,बहादुरपुर,अगमकुआं, मेहंदीगंज, बाईपास ,खाजेकलां, चौक ,मालसलामी के थाना प्रभारी मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now