Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किशोर के बरामदगी के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खाजेकला थाना क्षेत्र के सोनार टोली मोहल्ले से रहस्यमय ढंग से लापता किशोर चिंटू साव की सकुशल बरामदगी की मांग को ल...


  1. पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खाजेकला थाना क्षेत्र के सोनार टोली मोहल्ले से रहस्यमय ढंग से लापता किशोर चिंटू साव की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पादरी की हवेली के पास सड़क जाम कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने खाजेकला थाना पहुंचकर तत्काल किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग दोहराई। बताया जाता है


[embed]https://youtu.be/x4UEwD21jRI[/embed]

 
कि सोनार टोली मोहल्ला निवासी राजू साव का 17 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार बीते 1 जनवरी को मोहल्ले के ही अपने दो तीन दोस्तो के साथ बेगमपुर स्थित जल्ला वाले महावीर मंदिर गया था और उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो हार थक कर लापता चिंटू के पिता महेश साव ने स्थानीय खाजेकला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। लेकिन घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल सका है, जिसे लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now