Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


COVID-19 : मरीज के संपर्क में आए पीएमसीएच के 8 डॉक्टर समेत 15 कर्मचारियों को किया क्वेंरंटीन

पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सुबह के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के डॉक्टर समेत 15 कर्मचारियों के कोविड-1...


पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सुबह के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के डॉक्टर समेत 15 कर्मचारियों के कोविड-19 के नमूनों की जांच के लिए भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच के जिन कर्मचारियों का नमूने जांच के लिए लिया जाना है, उनमें से 8 डॉक्टर और 4 ट्रॉली मैन के अलावे 3 नर्स भी शामिल हैं।






https://youtu.be/aC43VFt1YIU




बेउर क्षेत्र के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे सभी





वही सैंपल लेने से पहले सभी 15 कर्मचारियों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरेंटिन किया गया है। बताया जाता है कि पीएमसीएच के 15 कर्मचारी बेउर इलाके के रहने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तीनो मरीज मुंबई से लौटने के बाद उनकी तबियत खराब होने पर वो घर न जाकर सीधे पीएमसीएच में भर्ती हो गए थे।






https://youtu.be/6BPzepaopUc




बिहार में तेज़ी से बढ़ रहा हैं आंकड़ा





पीएमसीएच के नोडल ऑफिसर पीएन झा ने बताया कि जो भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी इन तीनों मरीजों के संपर्क में थे, उन्हें एहतियात के तौर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। साथ ही इनके सैंपल जांच के लिए नमूना भी भेजा गया है। विदित हो कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही 26 अप्रैल को शाम साढ़े 07 बजे तक आंकड़ा 274 पहुंच गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now